मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.02.2026 को थाना मझोला क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना भोजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर में मु0अ0सं0- 0056/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सा प्रमाण पत्र तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 26.02.2026 को थाना भोजपुर पुलिस ने अभियुक्त गब्बर सिंह पुत्र जसपाल निवासी ग्राम रसूलपुर सुनवाती, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है@जफर INN
