मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस मुरादाबाद में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह, सतपाल सैनी, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित जनपद के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं—जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था—की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो
