लखनऊ/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन, लखनऊ से जारी पत्र में 3 मार्च 2026 को ठाकुर रामवीर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि ठाकुर रामवीर सिंह लंबे समय तक समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहें, यही उनकी मंगलकामना है। उन्होंने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी इस औपचारिक पत्र को राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी इसे लेकर उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि ठाकुर रामवीर सिंह कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक कार्यों में सहभागिता निभाते रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेजा गया यह शुभकामना संदेश उनके कार्यों की सराहना के रूप में भी देखा जा रहा है।
जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा सेवा कार्य, बधाई कार्यक्रम एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की तैयारियां भी की गई हैं।
