कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की भी खबर सामने आई है। इस झड़प में बीजेपी के नॉर्थ कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्नाय घोष घायल हो गए।
उधर, पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे बीजेपी समर्थकों ने उनके घर पर हमला किया। उनका कहना है कि उनके आवास को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए।
डॉ. पांजा का यह भी दावा है कि बीजेपी समर्थकों को लेकर जा रही बसों में पहले से पत्थर रखे गए थे, जिन्हें बाद में उनके घर की ओर फेंका गया।
