मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जयप्रकाश नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुति दी।

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने 36 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

इसके अलावा 108 छात्रों को गोल्ड मेडल, 105 को रजत मेडल और 98 छात्रों को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में कुल 6,041 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मंत्री बलदेव सिंह औलख, शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
