मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद महानगर कार्यसमिति की सूची जारी की गई। इस घोषणा के साथ ही संगठन में कई नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार महानगर उपाध्यक्ष पद पर नवदीप टंडन, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, गेतरपाल सिंह, मंगलसेन राजपूत, अमित सिंह मिंटू, कपिल देव जाटव और हरीश प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महानगर महामंत्री पद पर विशाल त्यागी, भूमि भटनागर और अमित शर्मा को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महानगर मंत्री के रूप में सुनीता शर्मा, वनीता मल्होत्रा, सिमरन कौर जाटव, अभिषेक चौबे, विजलक्ष्मी पंडित, दीपक चौधरी, दीक्षांत चौधरी और मनीष गुर्जर को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही दीपक बाबू गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन की ओर से कहा गया है कि नई कार्यसमिति के माध्यम से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाएगी।
नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
