मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र स्थित नगीना मस्जिद में सोमवार की रात 27वीं तरावीह के दौरान कुरान मजीद की तिलावत मुकम्मल हो गई। इस मौके पर मस्जिद परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया और पूरी फिजा इबादत व रूहानियत से सराबोर नजर आई।
तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। कुरान पाक की मुकम्मल तिलावत मौलाना राहत ने की, जबकि सामां (तरावीह में सुनाने की जिम्मेदारी) के फराइज हाफिज आस मोहम्मद ने अंजाम दिए। तिलावत पूरी होने पर नमाजियों ने मौलाना और हाफिज की गुलपोशी कर उनका इस्तकबाल किया।
इस अवसर पर उलमा-ए-किराम ने अपने खिताब में कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। यह वक्त गुनाहों से तौबा कर अल्लाह की इबादत में लगने का है। उन्होंने कहा कि इस मुकद्दस महीने में की गई दुआएं खास तौर पर कबूल होती हैं।

मजलिस के दौरान मुल्क में अमन-ओ-अमान कायम रहने, कौमी एकता और पूरी दुनिया के मुसलमानों की तरक्की के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अब्दुल गफ्फार, अहमद हसन, फहीम अंसारी, नासिर, फिरोज अंसारी, मोहम्मद शकील, आरिफ, शराफत, मोहम्मद उमर, अंसार, ईदउल, मोहम्मद आलम, वसीम, अकरम, इमरान, जैकी, मोहसिन, भूरा, इरशाद, मुनीर, दानिश, रईस, नजाकत, मोहम्मद असलम, फारूक, मकसूद अली, शमीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
समापन के साथ बढ़ी रौनक
27वीं तरावीह में कुरान मुकम्मल होने के साथ ही मस्जिद में रौनक और बढ़ गई। अब शब-ए-कद्र और ईद-उल-फितर की तैयारियों को लेकर इलाके में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है@Zafar-INN
