मुरादाबाद। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद की ओर से कचहरी परिसर स्थित एस.पी. गुप्ता भवन में रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अधिवक्ता जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर नजर आईं, जहां आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद और नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर तथा पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने भी शिरकत की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट, महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजय बंसल और संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, पूर्व संयुक्त सचिव खलील अहमद एडवोकेट, पूर्व महासचिव राकेश कुमार वशिष्ठ, जितेंद्र खंडेलवाल एडवोकेट, अभिषेक भटनागर, पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव और पूर्व कोषाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र दिवाकर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इफ्तार कार्यक्रम में मोहतशम एडवोकेट, आशु त्यागी एडवोकेट, राजीव चौधरी एडवोकेट, अमान खान एडवोकेट, नवाज़ इंतज़ार एडवोकेट, आसिफ अतीक एडवोकेट, वसीम एडवोकेट, फरहद अली एडवोकेट, सालिम एडवोकेट, आशु (अनीस) एडवोकेट और शराफत कुरैशी एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर सभी ने एक साथ रोज़ा इफ्तार कर आपसी एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को भी मजबूत करते हैं।
