केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को शुक्रवार को एक अनजान नंबर से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही गई। इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि उनके पर्सनल असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह को भी फोन और WhatsApp के जरिए धमकियां मिलीं।
जांच के दौरान सामने आया कि कॉल करने वाला शख्स पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला इस्माइल है। हैरानी की बात यह है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे से जुड़ी जानकारी भी मौजूद थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है।
कौन हैं जयंत चौधरी?
जयंत चौधरी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष भी हैं। उनकी पार्टी खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखती है।
