उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एल.वी. एंटनी देव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर पदोन्नति देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद गृह विभाग ने 20 मार्च को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। आदेश अपर मुख्य सचिव (गृह) Sanjay Prasad की तरफ से जारी हुआ।
फिलहाल एडीजी (रूल्स एंड मैन्युअल) के पद पर तैनात देव कुमार अब डीजी रैंक में पहुंच गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड कैडर के 1994 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को 1 मार्च 2026 से ही प्रमोशन प्रभावी माना जाएगा।
नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-16 के तहत ₹2.05 लाख से ₹2.24 लाख तक का वेतन मिलेगा। वहीं, उनकी अगली पोस्टिंग को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
