इजरायल के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहा, जब उसे एक साथ दो मोर्चों पर हमलों का सामना करना पड़ा। पहली घटना में ईरान ने इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक जोरदार धमाका ईरानी वॉरहेड के कारण हुआ, जिसमें करीब 100 किलोग्राम विस्फोटक इस्तेमाल हुआ था। इस हमले से रिहायशी इलाके में स्थित घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं दूसरी ओर, लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे। हिजबुल्लाह का दावा है कि उसने इजरायली सैनिकों के एक समूह पर सटीक हमला किया है।
