मुरादाबाद। मंगलवार को पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब मुनिराज जी एवं सतपाल अंतिल द्वारा पदोन्नति प्राप्त अधिकारी का सम्मान किया गया।

इस दौरान राजेश कुमार तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनने पर उनके कंधों पर रैंक प्रतीक (बैज) लगाए गए। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह एवं एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने राजेश कुमार तिवारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि तिवारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए विभाग को और मजबूत करेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
