मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में साक्ष्यों के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की है।
पुलिस के अनुसार थाना भोजपुर क्षेत्र के एक निवासी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना भोजपुर में मुकदमा संख्या 113/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार, 12 अप्रैल 2026 को अभियुक्त नदीम पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम बंडिया, बड़ी नहर, किच्छा थाना किच्छा जनपद उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आए तथ्यों और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 65(2), 351(3) बीएनएस तथा 5(M)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
