पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल अमीर हमजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अमीर हमजा को आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है और उसका नाम भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से भी जुड़ा रहा है।
