लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र की शुरुआत में सबसे पहले महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
लोकसभा में आज तीनों अहम संशोधन विधेयक पेश कर दिए गए हैं। इनमें महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। ये तीनों बिल देश की चुनावी व्यवस्था और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
संविधान संशोधन विधेयक को लेकर संसद में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने बिल पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान को “हाइजैक” करना चाहती है। उन्होंने इस विधेयक को वापस लेने की मांग भी की।
वहीं, विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का उचित जवाब देगी।
