छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। आरा पहाड़ियों के पास एक निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में उड़ान के दौरान विमान पेड़ों से टकरा गया, जिसके बाद वह क्रैश हो गया।
हादसे के तुरंत बाद पहाड़ी इलाके से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल विमान में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
