बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। INDIA गठबंधन का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में नेतृत्व क्षमता है और वही गठबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं।
इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। बिहार की राजनीति पर राहुल गांधी के हालिया बयान का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बेवजह के मुद्दों में उलझे रहते हैं और अब उन्हें सत्ता का मोह हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति से ज्यादा अपने शौक पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए।
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और उनकी नजर में प्रियंका गांधी वाड्रा ही वह चेहरा हैं जो पार्टी को आगे बढ़ा सकती हैं, जबकि राहुल गांधी इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
