एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें 20 अप्रैल की दोपहर बाद अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी नियमित जांच की जा रही है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
