दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटकर हत्या की गई।
घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस के संदेह का केंद्र एक पूर्व नौकर है, जिसे हाल ही में काम से हटाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
