उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम आज एक साथ घोषित कर दिए हैं। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय से शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की जानकारी दी।
इस वर्ष कक्षा 10 में 90.4% और कक्षा 12 में 80.32% छात्र सफल हुए हैं। कुल मिलाकर 53 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी किया गया है। कक्षा 12 में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर टॉप किया है।
छात्र अपना रिजल्ट निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
www.upmsp.edu.in
www.upresults.nic.in
results.digilocker.gov.in
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स
- 12वीं में पहला स्थान- 97.60% अंक पाकर शिखा वर्मा (सीतापुर)
- दूसरा स्थान- 97.20% अंकर पाकर नंदनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा (बाराबंकी)
- तीसरा स्थान- 97.00% अंक पाकर सुरभि यादव (बरेली) और पूजा पाल (बाराबंकी)
