पंजाब की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर सियासी विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद Harbhajan Singh के घर के बाहर कुछ लोगों ने दीवार पर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
इस पूरे मामले पर Bhagwant Mann ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन लोगों ने न सिर्फ आम आदमी पार्टी, बल्कि पंजाब की जनता के भरोसे को भी ठेस पहुंचाई है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी आरोप लगाए कि राज्य में मजबूत जनाधार न होने के कारण वह दलबदल की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए दबाव, लालच और डर जैसी रणनीतियां अपनाई जा रही हैं। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब में ‘बेअदबी’ के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद से भाजपा की बेचैनी साफ नजर आ रही है।
