Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने वर्ष 2026 के लिए 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी है। छात्र अपना रिजल्ट results.cisce.org पर इंडेक्स नंबर और यूनिक आईडी की मदद से देख सकते हैं।
ICSE (10वीं) का रिजल्ट:
इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.18% दर्ज किया गया है।
ISC (12वीं) का रिजल्ट:
12वीं कक्षा में 98.13% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64% दर्ज किया गया।
लड़कियों का प्रदर्शन आगे:
10वीं (ICSE) में भी छात्राओं ने 99.37% पास प्रतिशत के साथ लड़कों (98.84%) को पीछे छोड़ा है।
रिजल्ट कैसे देखें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना Index Number और Unique ID तैयार रखना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं
- अपने कोर्स (ICSE/ISC) का चयन करें
- यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरकर ‘Show Result’ पर क्लिक करें
- मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है
इन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रिजल्ट:
- cisce.org
- results.cisce.org
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते साल भी ISC और ICSE दोनों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा था, और इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिला है।
