आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इन एफआईआर से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पंजाब पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई कभी भी की जा सकती है।
इसी बीच, गिरफ्तारी की आशंका के बीच संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने आवास से गाड़ी में निकलते हुए भी देखा गया है।
