पश्चिम बंगाल से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोलकाता में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह वारदात इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
