केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार (15 मई) को NEET पेपर लीक विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि इस बार पेपर लीक में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करेगी। इसी के साथ उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके।
