केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब दो हफ्ते बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
नई कैबिनेट में कांग्रेस के सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी के पांच विधायक मंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
केरल की नई कैबिनेट
- वीडी सतीशन – मुख्यमंत्री
- पीके कुन्हालीकुट्टी
- रमेश चेन्निथला
- के मुरलीधरन
- सनी जोसेफ
- मॉन्स जोसेफ
- शिबू बेबी जॉन
- अनूप जैकब
- सीपी जॉन
- एपी अनिल कुमार
- एन समसुधीन
- पीसी विष्णुनाथ
- रोजी एम जॉन
- बिंदु कृष्ण
- एम लिजू
- केएम शाजी
- पीके बशीर
- वीई अब्दुल गफूर
- टी सिद्दीकी
- केए तुलसी
- ओ जे जनीश
वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार का 10 साल लंबा शासन समाप्त हो गया। कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF एक दशक बाद दोबारा सत्ता में लौटा है। इससे पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार दिवंगत नेता ओमन चांडी के नेतृत्व में सत्ता में थी।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें जीतकर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
