भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि मामले को सनसनीखेज बनाने से बचना चाहिए और निष्पक्ष जांच सबसे जरूरी है. सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि इस केस में कई अहम पहलू हैं, जिन पर गंभीरता से जांच की जरूरत है. कोर्ट ने दूसरे पोस्टमॉर्टम को लेकर हाईकोर्ट की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने सराहनीय काम किया है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की भी तारीफ की गई.
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि अब इस मामले की जांच CBI करेगी. वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने FIR दर्ज करने में हुई देरी और शुरुआती जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए. SG ने यह भी कहा कि गिरिबाला जांच में बाधा बन रही हैं, जिस पर अदालत ने सभी पक्षों को संयम बरतने और जांच एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से काम करने देने की बात कही।
सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित और आरोपी, दोनों पक्षों के परिवारों से अपील की है कि वे मीडिया में बयानबाजी करने से बचें और अपना पक्ष जांच एजेंसी के सामने रखें, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो।
