भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह फिलहाल इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही और विनेश ट्रायल्स में भाग ले सकती हैं.
सुप्रीम कोर्ट की इस राहत के बाद विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स 2026 का रास्ता खुल गया है. अब उनकी नजर ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने पर होगी. एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है.
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी विनेश फोगाट को चयन ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दी थी. हालांकि, Wrestling Federation of India ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. शुक्रवार 29 मई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने भी विनेश फोगाट को राहत देते हुए ट्रायल्स में भाग लेने की मंजूरी बरकरार रखी.
