भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज तथा आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी है। वहीं, पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है।
टीम प्रबंधन ने तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया है। इसके अलावा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। खास बात यह है कि वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियाई खेलों की टीम में भी जगह दी गई है।
आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम:
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम:
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है।
एशियाई गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.
चयनकर्ताओं ने इस दौरे में कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। खासकर वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे नए चेहरों को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया इन दोनों अहम विदेशी दौरों पर कैसा प्रदर्शन करती है।
