महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख Uddhav Thackeray को बड़ा सियासी झटका लगा है। पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने अलग गुट बनाने की पहल करते हुए लोकसभा स्पीकर Om Birla को पत्र सौंपा है और खुद को स्वतंत्र समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है।
स्पीकर को पत्र लिखने वाले सांसदों में Sanjay Jadhav, Sanjay Deshmukh, Nagesh Patil Ashtikar, Omraje Nimbalkar, Bhausaheb Wakchaure और Sanjay Dina Patil शामिल हैं। इन सांसदों के कदम से पार्टी में बड़े विभाजन की आशंका और तेज हो गई है।
वहीं, पार्टी के केवल 3 सांसद अभी भी उद्धव ठाकरे के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Sanjay Raut के आवास पर Arvind Sawant, Anil Desai और Rajabhau Waje मौजूद रहे, जबकि बागी माने जा रहे 6 सांसद नदारद रहे।
6 सांसदों की एकजुटता और उनकी ओर से अलग समूह की मांग ने यह संकेत दे दिया है कि शिवसेना (यूबीटी) के भीतर असंतोष अब खुलकर सामने आ चुका है। यदि यह बगावत आगे बढ़ती है, तो उद्धव ठाकरे की पार्टी को महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा झटका लग सकता है।
