शाहरुख खान साल 2023 में ‘जवान’ के नाम से फिल्म लेकर आए थे. उसी फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला है. ये उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. दुनियाभर से इस फिल्म ने 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.


बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उनकी ये पिक्चर साल 2023 में आई थी. इस फिल्म के लिए रानी के परफॉर्मेंस की काफी सराहना हुई थी.


विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. ये पुरस्कार उन्हें साल 2023 में आई उनकी फिल्म ’12th फेल’ के लिए मिला है. जिसमें उन्होंने IPS मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था.

मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर महोनलाल को भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया. वो पिछले साढ़े चार दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये पुरस्कार दिया गया.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल
- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- 12वीं फेल
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (जवान के चलेया के लिए)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- द केरल स्टोरी
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सैम बहादुर
- स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राजाकृष्णन
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- एनिमल (हिंदी)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
- सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- वश
- बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग
- बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म- धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म- लिटिल विंग्स (तमिल)
- बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म- पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर- गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)
- बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न- द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
- बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म- टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
- बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक- उत्पल दत्त (असम)
- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
- सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट सनफ्लावर- वर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडमैन (मलयालम), द सी और सेवन विलेजेज (ओडिया)
- बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म- द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
- बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म- मूविंग फोकस (इंग्लिश)
