मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक कथित चरस तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.177 किलोग्राम अवैध चरस और 1310 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि 21 जून 2026 की रात थाना सिविल लाइंस पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दौलतबाग वाल्मीकि बस्ती निवासी अतुल बाल्मीकि पुत्र संजय को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.177 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके अलावा 1310 रुपये नकद भी मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को थाना सिविल लाइंस के तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मदन कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक नैन और हेड कांस्टेबल विनय की टीम ने अंजाम दिया@जफर/INN
