मुरादाबाद। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम ने लालबाग काली माता मंदिर रोड तथा नवापुरा सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपना स्थायी अतिक्रमण स्वयं हटा लें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर निगम और प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान के दौरान राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक (आरआई) सतीश कुमार, लेखपाल देशराज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
