राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
