मुरादाबाद। जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शासन द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के संबंध में जारी निर्देशों के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उनके अनुपालन का सत्यापन किया।

इसके उपरांत अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था का भी परीक्षण किया। साथ ही कारागार में निर्धारित अन्य मानकों के अनुपालन का सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए@जफर/INN
