मुरादाबाद। जनपद पुलिस के लिए गुरुवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें औपचारिक रूप से स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की कड़ी मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अमरनाथ वर्मा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अमरनाथ वर्मा को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके सफल, सम्मानजनक और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अमरनाथ वर्मा की पदोन्नति से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे उनकी निष्ठापूर्ण सेवा और लंबे अनुभव का सम्मान बताया@जफर/INN
