जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग के पास शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को लेकर जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया, जिससे उसमें सवार 6 जवान घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के नजदीक हुआ। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
