मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पाकबड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हाईवे के नेतृत्व में शनिवार को थाना पाकबड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्णा उर्फ लुक्का, अभिषेक, प्रिंस, रोहित और हिमांशु उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मुरादाबाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं और काफी समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस सहित पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर UP-21-BH-0986, UP-31-BL-5546, UP-21-CL-2247, UP-21-CE-6018 सहित अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पाकबड़ा में मु.अ.सं. 190/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मु.अ.सं. 191/2026 के तहत धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, श्रीकांत चौधरी सहित हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार और कांस्टेबल बब्लू, विक्रांत, सचिन कुमार, मोहित कुमार एवं सागर चौहान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी@जफर/INN
