नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों से काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचने का आह्वान किया है। कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा प्रणाली पर उठ रहे सवालों और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।
पार्टी नेताओं के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन युवाओं के हितों की आवाज़ उठाने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद एकजुट होकर संसद परिसर में सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे और इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
