टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान किया. इसी के साथ भारत को वनडे फॉर्मेट के लिए नया कप्तान भी मिल गया. अब शुभमन गिल टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी टीम का कमान संभालेंगे. यानी रोहित शर्मा अब बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे. रोहित दिसंबर 2021 के बाद पहली बार बतौर खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं.
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
