‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद में कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग व्यक्तियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े मामले में समय रैना और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं।
यह विवाद शो के एक एपिसोड में दिव्यांग व्यक्तियों को लेकर की गई कथित असंवेदनशील टिप्पणियों के बाद सामने आया था। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थीं।
अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन एफआईआर पर आगे की आपराधिक कार्रवाई का रास्ता बंद हो गया है। इससे लंबे समय से कानूनी विवाद का सामना कर रहे समय रैना को बड़ी राहत मिली है।
