मुरादाबाद। शासन के निर्देशों के क्रम में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील ठाकुरद्वारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा की जाएगी।
शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस माह का तृतीय शनिवार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस होने के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 17 अगस्त, सोमवार को किया जा रहा है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जाएंगे@जफर/INN
