मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के भी शामिल होने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 को भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के एक अज्ञात साथी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर में मु0अ0सं0 273/2026 के तहत धारा 64(1), 74 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने 1 सितंबर 2026 की रात आरोपी ऐजाद अली पुत्र मकसूद अली निवासी देवापुर, मिलक शम्भू वाली गली, थाना कटघर, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है@जफर/INN
