मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर घर ले जाने, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचनात्मक कार्रवाई के क्रम में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को भोजपुर पुलिस ने आरोपी शुऐब पुत्र शहादत निवासी शाहपुर का मझरा, गनी नगर, थाना भोजपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया@जफर/INN
