मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मामले में वादिनी नजमा नूर पुत्री वकील, निवासी वार्ड-19 बहेड़ावाला, ठाकुरद्वारा, हाल निवासी जिगर कॉलोनी, दमदमा कोठी, मुरादाबाद की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना भोजपुर में मु0अ0सं0 275/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 64(1) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
स्कॉर्पियो से जंगल में ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त मौ0 शमी उर्फ शम्मू पुत्र मौ0 जान, निवासी ग्राम एवं थाना मूंढापांडे, मुरादाबाद ने उसे अपनी स्कॉर्पियो कार संख्या UP21BJ2744 में बैठाया और जंगल आंवला घाट, थाना भोजपुर क्षेत्र में ले गया।
आरोप है कि वहां अभियुक्त ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वादिनी को पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वादिनी के अनुसार, घटना की शिकायत करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
भोजपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौ0 शमी उर्फ शम्मू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। उसके विरुद्ध भोजपुर थाने के मौजूदा मुकदमे के अलावा मूंढापांडे थाने में महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, जमीन संबंधी विवाद तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों में मु0अ0सं0 116/2021, 366/2023, 0061/2026 और 184/2026 शामिल हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
आरोपी की गिरफ्तारी महिला उपनिरीक्षक निशी चौधरी और हेड कांस्टेबल विपिन प्रेमी की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है@जफर/INN
