मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 3 सितंबर 2026 को थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम लालूवाला निवासी श्रीमती फुरसत पत्नी मुस्तकीम, उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ माननीय न्यायालय स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट), कोर्ट नंबर-3, मुरादाबाद द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय की ओर से क्रिमिनल मिस संख्या 247/2021 में धारा 182 सीआरपीसी के तहत जारी NBW के अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई है।
न्यायालय के समक्ष किया पेश
गैर-जमानती वारंट की जानकारी के बाद भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट), कोर्ट नंबर-3, मुरादाबाद के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भोजपुर पुलिस ने उक्त महिला वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय द्वारा जारी आदेशों एवं वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा@जफर/INN
