मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की ओर से मिलन विहार स्थित वृद्ध जन आवास वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए स्नेहपूर्ण लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्याओं ने बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ आत्मीय समय बिताकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावुक और खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम में क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की मजबूत नींव और हमारी अमूल्य धरोहर हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें सबसे अधिक समय, सम्मान और अपनेपन की आवश्यकता होती है। उनके साथ कुछ पल बिताना और उनके चेहरों पर सच्ची मुस्कान लाना ही क्लब की स्थापना के उद्देश्यों में शामिल है।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. पायल पुरी ने कहा कि यह आयोजन केवल भोजन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति कृतज्ञता, संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ब्यूटीफुल लेडीज क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने वृद्धजनों के साथ बातचीत की और उनके सुख-दुख साझा किए। बुजुर्गों ने भी क्लब की इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं को स्नेह और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव डॉ. रितु श्रीधर एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रूबी चुघ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मिसेज रेनू खन्ना, डॉ. सुमन अग्रवाल, मिसेज स्नेहा भारद्वाज, डॉ. प्रियल गुप्ता, डॉ. श्रुति खन्ना, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. निधि ठाकुर, डॉ. शिवानी गर्ग, मिसेज अंजुषा रस्तोगी, डॉ. शिल्पा अग्रवाल, डॉ. शुभांगी अग्रवाल, डॉ. अंका कुमार सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
ज्ञात रहे कि ब्यूटीफुल लेडीज क्लब मुरादाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को निरंतर बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है@मनोज गुप्ता/INN
