स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी है।
स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला 15 सितंबर तक सुरक्षित रखा था। अब कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए तीन हफ्ते के लिए जमानत दे दी है।
