जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखाल इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ का आज नौवां दिन है. बीती रात भर इलाके में जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं. इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि पिछली रात की गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल हुए हैं.
अब तक मुठभेड़ में एक आतंकी का शव बरामद हुआ है, जबकि कुल मिलाकर दो जवान शहीद और दस जवान घायल हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, घने जंगल और प्राकृतिक गुफा जैसे ठिकानों का फायदा उठाकर कम से कम तीन या उससे ज्यादा आतंकी अब भी छिपे हुए हैं. यह मुठभेड़ पिछले कई दशकों में सबसे लंबा चला रहा आतंक विरोधी अभियान बन गया है.
भारतीय सुरक्षाबलों ने 1 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की तलाश में ‘ऑपरेशन अखल’ शुरू किया था. यह कार्रवाई इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू हुई थी. माना जा रहा है कि यहां 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं.
- मुरादाबाद : तेंदुआ रेस्क्यू एवं मानव-तेंदुआ संघर्ष न्यूनीकरण के लिए वन विभाग की कार्रवाई तेज

- मुरादाबाद : धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, उमड़ा आस्था और उल्लास का सैलाब

- मुरादाबाद : उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के बच्चों ने रचा उपलब्धियों का नया इतिहास, NMMS, INSPIRE Award और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बनाई पहचान

- मुरादाबाद : भोजपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पैगाम, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

- तिब्बत से आया सैलाब, नेपाल में तबाही; 7 की मौत, बिहार के 8 जिले हाई अलर्ट पर

- मुरादाबाद : महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश बना रक्षाबंधन कार्यक्रम

