अमरोहा। भाजपा नेता एवं विधायक राजीव तरारा, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विभा श्रीवास्तव तथा तहसीलदार ने शुक्रवार को भूमि पूजन कर मंडी धनौरा की लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर रामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान असंख्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ बीएस जिंदल ने एक लाख रुपये की धनराशि तथा नगर व क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुकेश शर्मा (बिजली वालों) ने 51 हज़ार रुपये की धनराशि पुनीत कार्य हेतु दान करने की घोषणा की। जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व विधायक राजीव तरारा ने कहा कि आज़ में स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि इस ऐतिहासिक स्थल के नव-निर्माण की शुरुआत मेरे कार्यकाल में हो रही है और मुझे भूमि पूजन में सम्मिलित होकर सनातन संस्कृति की इस सेवा में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह मैदान आने वाली पीढ़ियों के लिए न केवल धार्मिक आयोजनों का केंद्र होगा बल्कि भारतीय संस्कृति, मूल्य और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा। राजीव तरारा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण व विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री व सरकार का हृदय से धन्यवाद किया।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विभा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मंडी धनौरा की इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने हेतु भूमि पूजन में सम्मिलित होने का अवसर की साक्षी बनने पर गौरांवित महसूस कर रही हूं। सेवाकाल के दौरान जहां भी रहूं रामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल व सौंदर्यीकरण का दृश्यावलोकन करने की बलवती इच्छा है। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक तोताराम के सानिध्य में श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने विधायक राजीव तरारा के लगातार प्रयासों और संकल्पबद्ध नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि वर्षों से लंबित इस कार्य की शुरुआत होना विधायक राजीव तरारा की संवेदनशीलता और समर्पण का ही प्रमाण है। ऐतिहासिक धरोहर रामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल का विधिवत शिलान्यास नगर पुरोहित नवीन दीक्षित द्वारा संपन्न कराया गया।


शिलान्यास समारोह में विशेष रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ बीएस जिंदल, समाजसेवी मुकेश शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गजरौला लालू चौधरी, कृष्ण गोपाल (बंदूक वाले), भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल भड़ाना श्री रामलीला प्रबंध कमेटी अध्यक्ष अजय गोयल, ऐतिहासिक धरोहर बचाओ आंदोलन से जुड़े सेठ राजीव अग्रवाल, सभासद अशोक घरोटियां, रूपक अग्रवाल, कमल अग्रवाल( खाद वाले), लखपत सिंह, युवा उद्यमी सूरज अग्रवाल, प्रिंस चावला, अश्विनी कटारिया, सभासद प्रशांक त्यागी, अरुण दीक्षित,युवा भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता डॉ एमपी शर्मा, राहुल अग्रवाल( ब्लूबर्ड स्कूल वाले) अनिल अग्रवाल (पैट्रोल पंप वाले), विवेक अग्रवाल, नरेन्द्र कटारिया प्रधान जी, प्रधान महकपाल सिंह,नरेंद्र जाटव, मयंक गर्ग, सुभाष बंसल, संजीव त्यागी, सुरेंद्र सैनी, चिंतामणि अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल समेत आसपास के गांवों से आए हजारों ग्रामीण ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने।
- रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- इमरजेंसी की बात न करें, दादी का इतिहास सब जानते हैं
SIR के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ - CJP Protest : दिल्ली में सियासी हलचल, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में
दिल्ली के साउथ एवेन्यू में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी समेत - मुरादाबाद : वैष्णो देवी की तर्ज पर सजेगा लाल बाग काली माता मंदिर का दरबार, विदेशी फूलों से महकेगा पंडाल
मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र के स्वागत के लिए लाल बाग स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में भव्य तैयारियां की - महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी प्रदर्शन की तैयारी थी। इसी - सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना? दिल्ली मेट्रो के गेट बंद रखने पर अवमानना याचिका
दिल्ली में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने - दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, अभिजीत दीपके समेत 3 हिरासत में
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के
